ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / कड़े कानून का भी नहीं हो रहा असर ! मॉब लिंचिंग में ई-...

कड़े कानून का भी नहीं हो रहा असर ! मॉब लिंचिंग में ई- रिक्शा ड्राईवर की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी

27-Jul-2024 01:36 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : मॉब लिंचिंग को लेकर देश भर में कठोर सजा का प्रावधान है। लेकिन इसके बाद भी बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अब एक ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां एक शख्स इसका शिकार बन गया। यह घटना रोसड़ा थाना के बाघोपुर की है जहां एक ई रिक्शा चालक की बदमाशों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। अब इस युवक का शव बांध किनारे स्थित झाड़ी से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


वहीं,इस घटना में मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायघाट के स्वर्गीय रामविलास चौधरी के 33 वर्षीय पुत्र कुंदन चौधरी उर्फ छोटे के रूप में की गई है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ई रिक्शा चालक सुबह ई रिक्शा लेकर घर से निकला था। बाघोपुर चौक पर उसे दस बजे लोगों ने देखा भी था। उसके बाद वह अचानक लापता हो गया। जिसके बाद परिजन उसकी खोज कर रहे थे।परिजन उसकी मोबाइल पर लगातार कॉल भी कर रहे थे, लेकिन उन्हें जबाव नहीं मिल रहा था।


बताया गया है कि देर शाम बाघोपुर के लोगो की बांध किनारे स्थित झाड़ी में पड़ी लाश पर नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस पहुंची। बाद में रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। युवक के शरीर पर जगह जगह चोट के निशान थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी पीट पीट कर हत्या की गयी है। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है कि किन लोगों ने और किस कारण इस घटना को अंजाम दिया है। परिजन ने भी पुलिस को आवेदन नहीं दिया है। छानबीन कर रही पुलिस घटना के कारण और इसमें शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है। डीएसपी ने कहा कि परिजनों से बयान लिया जाएगा और उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।