25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jul-2024 09:40 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार हमेशा से अपने अजीबोगरीब चीज़ों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कद्दू चुराने का विरोध करने पर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात लगमा स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई। यहां खेत में लगे कद्दू चुराने आए चोरों ने किसान सुरेंद्र साह (40) को ईंट से कूचने के बाद चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान चोरों ने उसकी आंखें भी फोड़ दीं। सुरेंद्र साह लगमा गांव निवासी मौजे साह का पुत्र था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, किसान सुरेंद्र साह के पांच कट्ठा खेत में लगे कद्दू की दो दिनों से चोरी हो रही थी। ऐसे में इसकी रखवारी के लिए वह खाने के बाद वह खेत पर गया था। अहले सुबह परिजनों को सूचना मिली कि सुरेन्द्र की हत्या कर दी गई है। परिजन का कहना है कि कद्दू चुराने आए चोरों का विरोध करने पर सुरेंद्र की बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या की वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
उधर, घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ रामकृ्ष्णा, डुमरा थानाअध्यक्ष अरेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारों का सुराग पाने के लिए डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कराई। फॉरेंसिंक टीम ने मौके से कई सैंपल इकट्ठा किए हैं। पुलिस को कटा हुआ कद्दू भी मिला है। डुमरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।