ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / कब्रिस्तान और श्मशान पर विधानसभा में भारी बवाल, BJP विधायकों ने अपनी ही...

कब्रिस्तान और श्मशान पर विधानसभा में भारी बवाल, BJP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा

07-Mar-2022 11:58 AM

PATNA : कब्रिस्तान और श्मशान के मुद्दे को लेकर आज बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला है. दरअसल, विधानसभा में कब्रिस्तान की घेराबंदी का मामला उठा तो बीजेपी विधायकों ने शमशान की घेराबंदी के लिए नीति बनाने की मांग रख दी. बीजेपी के फायरब्रांड विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने विधानसभा में इस बात को उठाया कि कब्रिस्तान की घेराबंदी की जा रही है तो श्मशानों की घेराबंदी सरकार क्यों नहीं करा रही. बचौल की तरफ से जब यह मांग उठी तो बीजेपी के दूसरे विधायकों ने भी इस मसले पर सदन में सरकार से जवाब मांगना शुरू कर दिया.


बीजेपी विधायक यह मांग कर रहे थे कि कब्रिस्तान की घेराबंदी के तर्ज पर श्मशान घाटों के साथ-साथ मंदिरों की घेराबंदी भी कराई जाए. इसके बाद सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार उन कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाती है, जहां विवाद होने की आशंका होती है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति में कहीं भी इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि श्मशान घाटों की घेराबंदी करवाई जाए इसके बाद बीजेपी विधायक और ज्यादा आक्रामक हो गए.


सदन में श्मशान और कब्रिस्तान को लेकर काफी देर तक शोर-शराबा चलता रहा. इस दौरान बीजेपी कोटे से बिहार के डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद अपनी पार्टी के विधायकों को बैठने का इशारा करते रहे लेकिन इसके बावजूद बीजेपी के विधायक के नहीं माने उनकी तरफ से कहा जाता रहा कि सरकार जब कब्रिस्तान की घेराबंदी करवा सकती है तो उस श्मसानों की घेराबंदी क्यों नहीं करवाई जा सकती. 


बता दें कि सबसे पहले शमीम अहमद ने सवाल उठाते हुए गृह विभाग से पूछा है कि नरकटियागंज में कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने की वजह से असामाजिक तत्व गड़बड़ी कर रहे हैं इसलिए कब्रिस्तान की घेराबंदी जल्द से जल्द किया जाए प्राथमिकता के आधार पर. इसके बाद सरकार के तरफ से गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार उन स्थानों पर जिला पदाधिकारी के निर्देश का पालन कर तुरंत घेराबंदी के निर्देश देती है जहां पर विवाद या किसी प्रकार की दंगा जैसे मुद्दे भड़कने की आशंका ज्यादा होते हैं.




 हालांकि सरकार के जवाब पर विपक्ष के विधायक सहमत नहीं थे और जल्द से जल्द सरकार से प्राथमिकता के आधार पर कब्रिस्तान की घेराबंदी की मांग कर रहे थे. कुल मिलाकर कहें तो बीजेपी के विधायकों ने अपनी ही सरकार को आज सदन में विपक्ष से भी ज्यादा मजबूत तरीके से बैकफुट पर ढकेल दिया. हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने साफ निर्देश देते हुए कहा है कि सरकार चलते सत्र में विचार कर यह बता दें कि शमशान और मंदिर की घेराबंदी को लेकर क्या फैसला लेती है. विधानसभा अध्यक्ष के आश्वासन के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के हंगामा शांत हुआ.