पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
25-Nov-2023 07:28 AM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में इन दिनों शिक्षा विभाग और उसके अंतर्गत आने वाले कर्मी सुर्ख़ियों में रह रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आया है। जहां एक स्कूल में बच्चों के सामने टीचर को कान पकड़कर उठक-बैठक करनी पड़ी। आरोप है कि शिक्षक छात्र-छात्राओं से अश्लील बातें करता था। जिसकी शिकायत बच्चों ने परिजनों से की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के सिंहवादा के सढवाड़ा उत्क्रमित उच्च विधालय में एक टीचर को कान पकड़कर उठक-पैठक लगानी पड़ गई। वो भी बच्चों और अभिभावकों के सामने। यहां एक सहायक शिक्षक के व्यवहार के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा शुरू कर दिया। और काफी संख्या में स्कूल पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि एवं विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों ने आरोपी शिक्षक से माफी मंगवाई तब जाकर मामला शांत हुआ।
वहीं, इसको लेकर ग्रामीण ने बताया कि शिक्षक को कान पकड़ कर उठा बैठी भी करना पड़ी। विद्यालय में हंगामा के समय छात्रों की शिकायत पर शुक्रवार को स्कूल पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिवावक व बच्चों के समक्ष आरोपी शिक्षक रंजीत कुमार ने गलती स्वीकार की। साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने के साथ कान पकड़ कर उठक बैठक की है।
उधर, आरोपी शिक्षक का कहना है कि मुझे पिस्तौल से भय दिखा कर इस तरह करने पर मजबूर किया गया है। जबकि छात्र रवि कुमार चौरसिया, अमित कुमार, आर्यन कुमार चौधरी ने आरोपों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक छात्र एवं छात्रों से अश्लील बातें करते हैं। जिसकी शिकायत कई छात्राओं ने परिजनों से की थी। जिसके बाद गुस्साए अभिभावक स्कूल पहुंच गए थे। इस संबंध में बीईओ सह डीपीओ रवि कुमार से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास और असफल रहा।