ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / काम की खबर : राज्य में पहली बार बनेगा सिल्क का शॉल और...

काम की खबर : राज्य में पहली बार बनेगा सिल्क का शॉल और कोट-पैंट , इतनी होगी कीमत; इन बातों को लेकर हो रही थी परेशानी

22-Sep-2023 07:35 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। राज्य में पहली बार सिल्क का शॉल तैयार होगा। यह शॉल भागलपुर में तैयार होगा।  शॉल तैयार करने में मलबरी स्पंज, मटका, घिज्जा और खेवा (कोकून से बना) धागे का इस्तेमाल किया जाएगा। यह काफी टिकाऊ होगा और कम-से-कम पांच साल तक शॉल की लाइफ होगी। हालांकि,सिल्क शॉल आम शॉल की तुलना में कुछ महंगा होगा। इस कारण अभी तक बुनकर इसे तैयार करने में आगे नहीं आ रहे थे। 


वहीं, सलमा सिल्क समिति के सचिव मुन्तकिम अंसारी ने बताया कि भारत सरकार के कई सरकारी संस्थाओं की ओर से मांग आयी है। ट्रायल के तौर पर पहले सौ शॉल बनाया जाएगा। इसके बाद जैसे ही मांग बढ़ेगी तो बड़े पैमाने पर इसे तैयार किया जाएगा। शॉल कुछ दिनों में बनने लगेगा। काफी दिनों से शॉल बनाने की सोच चल रही थी। अब इसे इस बार धरातल पर उतारा जाएगा। शॉल बनने के साथ ही बिक भी जाएगा। 


उन्होंने बताया कि, शॉल 45 इंच का होगा। यह पौने तीन मीटर लंबा होगा। सचिव ने बताया कि शॉल को कई कलर में तैयार किया जाएगा। इसके साथ कोई व्यक्ति शॉल का कलर अगर बदलना चाहेगा तो वह भी हो जाएगा। शॉल प्लेन में बनेगा, लेकिन दोनों आंचल (दोनों किनारे) डिजिटल प्रिंट व ब्लॉक प्रिंट उतारा जाएगा। 


एक शॉल को तैयार करने में बुनकरों को एक दिन का समय लगेगा। यह पूरी तरह सिल्क का होगा। इस कारण इसकी शुरुआती कीमत 35 सौ से अधिक होगी। उन्होंने बताया कि ठंड में सिल्क शॉल काफी आरामदायक होगा। यह काफी गर्म होगा। इतना ही नहीं  इस लग्न में सिल्क के कोट-पैंट भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसकी कीमत कम-से-कम तीन हजार रुपये मीटर होगी। शादी-विवाह को देखते हुए इसे तैयार किया जाएगा। 


उधर, बिहार बुनकर कल्याण समिति के पूर्व सदस्य अलीम अंसारी ने बताया कि महंगाई के कारण अभी तक बुनकर सिल्क का शॉल नहीं बना रहे थे। अब ग्राहक भी महंगा सामान जो अच्छा होता है, उसको खरीद रहे हैं। भविष्य में सिल्क शॉल की मांग बढ़ेगी।