मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
30-Jul-2022 04:49 PM
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अशोक राज पथ स्थित पटना कॉलेज पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले को AISA के छात्रों ने रोक दिया। इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। AISA छात्रों ने जेपी नड्डा के काफिले को रोककर जेपी नड्डा GO BACK के नारे लगाये।
इस दौरान AVBP और AISA के छात्र आमने-सामने आ गये और हंगामा करने लगे। पटना विश्वविद्याल को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। छात्रों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
जेपी नड्डा से आइसा के छात्र कॉलेज में जी प्लस 7 बिल्डिंग बनाने की मांग की। छात्रों का कहना था कि पटना कॉलेज में ऑडोटोरियम नहीं है जिसके कारण दीक्षांत समारोह के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पटना विश्वविद्यालय में ऑडोटोरियम बनाया जाए और छात्रों की इस समस्या का निदान किया जाए। आइसा ने नयी शिक्षा नीति को वापस लिए जाने की भी मांग करते हुए काला झंडा दिखाया।

