मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Dec-2022 12:28 PM
MUZAFFARPUR : शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा से हमनाम बंदी को छोड़ने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए सहायक जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक सहित तीन पुलिस पदाधिकार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय कारा के अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता द्वारा मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर हुआ है।
दरअसल, कुछ दिन पहले शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद मीनापुर के शंकरपट्टी गांव के रामदेव सहनी के पुत्र गुड्डू कुमार को जमानत मिली थी। मगर उसी गांव के उसके हमनाम धनेश्वर राय के पुत्र गुड्डू कुमार को जेल से रिहा कर दिया गया। जिसके बाद जेल प्रशासन की ओर से भी चूक की बात बताते हुए जेल अधीक्षक ने सहायक जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक व उच्च कक्षपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद केंद्रीय कारा के अधीक्षक बृजेश सिंह मेहता द्वारा पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई। इसके उपरांत अब सहायक जेल अधीक्षक प्रियंका कुमारी और रामेश्वर राउत को मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से हमनाम बंदी को छोड़ने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा उच्च कक्षपाल हरेंद्र शर्मा को भी निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि, इस पूरे प्रकरण का राज तब सामने आया, जब जमानत मिलने वाला बंदी बाहर नहीं निकला और उसके परिजन की शिकायत पर उसके अधिवक्ता ने जेल में आकर प्रशासन से तहकीकात की। इसके बाद जमानत मिले दूसरे बंदी को भी मंगलवार को जेल से रिहा कर दिया गया। इधर, जमानत का फर्जी लाभ उठाकर जेल से निकलने वाला गुड्डू कुमार फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।