ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / जीतन राम मांझी बोले- नीतीश जी, बंगला-बॉडीगार्ड तो दे दिया, अब मेरा बिजली...

जीतन राम मांझी बोले- नीतीश जी, बंगला-बॉडीगार्ड तो दे दिया, अब मेरा बिजली बिल भी सरकारी खजाने से भर दीजिये

02-Apr-2021 06:31 PM

PATNA : बिहार में इस दफे सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर मेहरबान हैं. बिहार सरकार ने जीतन राम मांझी को सरकारी खर्च पर वो सब सुविधा उपलब्ध करा दिया है, जिसकी मांग वे काफी पहले से कर रहे थे. लेकिन मांझी अब फिर दुखी हैं. वे कह रहे हैं-नीतीश जी ने बंगला से लेकर जेड श्रेणी की सेक्यूरिटी तो दिला दी. लेकिन बंगले का बिजली बिल भरने का सरकारी प्रावधान नहीं किया. मांझी इससे परेशान हैं.


1 लाख के बिजली बिल भरने के बाद परेशान मांझी
दरअसल जीतन राम मांझी इन दिनों  सरकार से फिर व्यथित हैं. मीडिया से बात करते हुए मांझी ने बताया कि उनके सरकारी बंगले का बिजली बिल इस दफे लंबा-चौड़ा आ गया. सरकार ने विधायक होने के नाते बंगले का बिजली बिल देने की व्यवस्था की है. लेकिन उसकी सीमा है. इस दफे उन्हें बिजली बिल का एक लाख 04 हजार रूपये अपनी जेब से भरना पडा है.


मुफ्त बिजली दीजिये नीतीश जी
जीतन राम मांझी ने कहा कि उनके जैसे नेता के लिए इतन बड़ा बिजली बिल भरना बेहद कठिन काम है. इसलिए उन्होंने नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि वे पूर्व सीएम के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था करें. मांझी बोले-पूर्व मुख्यमंत्रियों को या तो पूरी तरह से मुफ्त बिजली मिलनी चाहिये या फिर सरकार उन्हें कम से कम 5 हजार यूनिट हर महीने मुफ्त बिजली देने की व्यवस्था करे. पूर्व सीएंम कहां से बिजली बिल का पैसा भरेगा.


मांझी पर मेहरबान नीतीश ने खजाना खोला
वैसे जीतन राम मांझी नीतीश कुमार से गदगद हैं. जीतन राम मांझी के मुताबिक पिछले साल 30 जुलाई को ही उन्होंने नीतीश कुमार को पत्र लिख कर पूर्व मुख्यमंत्रियों को ज्यादा सुविधायें देने की मांग की थी. नीतीश कुमार ने उनकी मांग में से ज्यादातर सुविधा उपलब्ध करा दी है. मांझी की मांग की थी पूर्व सीएम को 15 सालों तक मुफ्त सरकारी आवास देना चाहिये. उनके मुताबिक नीतीश कुमार ने ये कह दिया कि वे मौजूदा बंगले में जब तक चाहें रह सकते हैं.


जीतन राम मांझी ने कहा कि पिछले साल ही उन्होंने मांग की थी कि पूर्व सीएम को जेड प्लस की सुरक्षा मिलनी चाहिये. नीतीश कुमार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दे दी है. भले ही सीआरपीएफ के जवान उनकी सुरक्षा में नहीं है लेकिन फिर भी मांझी की सुरक्षा के लिए जेड प्लस की तरह ही बिहार पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गयी है. मांझी ने पूर्व सीएम को एक साल में 5 लाख तक की हवाई औऱ रेल यात्रा की सुविधा देने, उनके चिकित्सा पर खर्च होने वाली राशि का सरकार द्वारा भुगतान करने जैसी भी मांग की थी. जीतन राम मांझी कह रहे हैं कि उनकी लगभग सभी मांग नीतीश कुमार ने मान ली है.