बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
10-Feb-2024 12:15 PM
By First Bihar
PATNA: जैसे-जैसे नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट का समय नजदीक आ रहा है, बिहार की सियासत में जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। नीतीश सरकार विधानसभा में विश्वासमत हासिल नहीं कर सके इसको लेकर बिहार की राजनीति के धुरंधर लालू प्रसाद पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। लालू ने माले के दो विधायकों को अपना दूत बनाकर जीतन राम मांझी को मनाने के लिए भेजा है।
जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन से मुलाकात करने के बाद बलरामपुर से माले विधायक महबूब आलम ने गोल मटोल जवाब दिया और कहा कि जीतन राम मांझी हमारे गार्जीयन हैं, उनके स्वास्थ्य का हाल पूछने के लिए आए थे। खुशी की बात है कि जीतन राम मांझी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और मांझी जी अच्छा खेल दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांझी से कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है।
सियासी उठापटक के बीच मांझी से मुलाकात के सवाल पर माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि लंबे समय से हमलोगों की मुलाकात नहीं हुई थी, उनके स्वास्थ्य का हाल पूछने आए थे। इन सब खेल के बीच हमलोग बिल्कुल भी नहीं हैं। खेल करने के पहल में कहीं हमलोगों को किसी ने देखा है, हमलोग इन सबके बीच नहीं हैं।
वहीं माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि जीतन राम मांझी गरिबों का सवाल उठाते रहे हैं। हम लोग उनसे आग्रह करने आए थे कि आगे भी वे गरीबों के मुद्दों को उठाते रहें। मांझी हमारे गार्जीयन है, उनसे मुलाकात नहीं कर सकते हैं क्या? माले विधायक चाहे जो भी कहें लेकिन मांझी से उनकी मुलाकात के बाद एक बार फिर से जीतन राम मांझी के पाला बदलने के आसार दिख रहे हैं।