ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

जिन्दगी और मौत से जूझ रहे मरीज को सोनू सूद से मदद मांगना पड़ा भारी, साइबर अपराधियों ने कर दिया अकाउंट खाली

26-Jun-2022 03:59 PM

 NALANDA: नालंदा का एक टीचर जो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है उसे साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। दरअसल फिल्म अभिनेता सोनू सूद की चर्चा नालंदा के द्वारिका नगर में रहने वाले शिक्षक शुभम कुमार ने सुनी थी। उन्हें पता चला था कि सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद करते हैं। तब से उन्हें भी पूरा विश्वास हो गया कि सोनू सूद उनकी भी मदद जरूर करेंगे। सोनू सूद को ट्वीट कर अपनी स्थिति से अवगत कराया और मदद की गुहार भी लगाई। सोनू सूद से मदद की आस में बैठे ही थे कि एक कॉल आया और बैंक अकाउंट में रखे सारे पैसे गायब हो गये। शुभम को यह मालूम नहीं था कि वे साइबर ठगी के शिकार हो जाएंगे। 


सोनू सूद को ट्वीट करने के बाद तुरंत उनके मोबाइल पर एक कॉल आया फोन करने वाला व्यक्ति खुद को सोनू सूद का मैनेजर बताते हुए एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर रजिस्ट्रेशन कर दीजिए। लिंक भेजने के बाद एक रुपया कटवाया और पूरे बैंक अकाउंट को ही साफ कर दिया गया। 


नालंदा के एक शिक्षक को इलाज के लिए मदद मांगना काफी भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने उसके बैंक अकाउंट को खाली कर दिया है। द्वारिका नगर में रहने वाले टीचर शुभम के बारे में बताया जाता है कि वे कोरोना काल से ही बीमार हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद फेफड़ा पूरी तरह से संक्रमित हो गया है। चेन्नई स्थित MGM हेल्थकेयर ने ट्रांसप्लांट के लिए 45 लाख रुपए की मांग की तब से वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर बिहारशरीफ में किराए के मकान में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रह रहे है।


इलाज के लिए उन्होंने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी सुध नहीं ली गयी। थक हारकर शुभम ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट किया और  उन्होंने मदद की गुहार लगायी लेकिन वे ठगी का शिकार हो गये। साइबर ठगों ने उनके बैंक अकाउंट में रखे सारे पैसे निकाल लिए। बता दें कि अपने बेटे की इलाज के लिए शुभम के पिता खेत तक बेच चुके है। बड़े बेटे के इलाज के लिए अब 45 लाख रुपये की जरूरत है जिसे जुटा पाना अब बुजुर्ग पिता के बस की बात नहीं है।


इसलिए वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सोनू सूद से मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन साइबर ठगों की इस करतूत से पूरा परिवार आहत है। शुभम का इलाज हो यह पूरा चाहता है लेकिन इतनी बड़ी रकम उनके पास नहीं है। सोशल मीडिया पर भी लोग मदद की गुहार लगा रहे है। शुभम को अभी भी पूरा विश्वास है कि उनकी मदद के लिए कोई ना कोई फरिश्ता बनकर जरूर सामने आएगा।