चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
17-Mar-2020 08:19 PM
PATNA : तेजस्वी यादव के कार्यक्रमों में मंच पर एक खास वर्ग के नेताओं की मौजूदगी से जा रहे मैसेज से परेशान राष्ट्रीय जनता दल ने नये फरमान जारी किये हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने जिलाध्यक्षों को लेटर लिखा है. उनसे कहा गया है कि पार्टी के कार्यक्रमों में दलित, पिछडे और महिला नेत्रियों का खास ख्याल रख जाये.
जगदानंद के 10 फरमान
चुनावी साल है और आरजेडी यादवों की पार्टी के लेवल से उपर उठना चाहती है. लिहाजा जगदानंद ने आज सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखा है. पत्र में उनसे खास तौर पर कहा गया है कि वे पार्टी के भी कार्यक्रमों में दलित, पिछड़़े. महिला और युवा नेताओं को आगे की पंक्ति में बिठाये. आरजेडी के सूत्रों के मुताबिक पार्टी की ये चिंता तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यक्रमों को लेकर हुई है. उनकी सभाओं में एक खास वर्ग के नेताओं को जगह मिल रही है. इससे जनता के बीच गलत मैसेज जा रहा है.
जगदानंद के दस फरमान
RDJ के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपनी पार्टी के लिए कुल 10 फरमान जारी किये हैं. एक नजर डालिये क्या हैं वे फरमान
• पार्टी के बड़े नेताओं को फूल माला पहनाने के बजाय कार्यकर्ता सड़क पर RJD का झंडा लेकर खड़े रहें. सभी कार्यकर्ता अपने घर पर RJD का झंडा जरूर लगायें
• पार्टी के कार्यक्रमों में मंच पर जगह देने में स्थानीय नेताओं को तरजीह दिया जाये. मंच की अगली पंक्ति में दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, युवा और अल्पसंख्यक तबके के नेताओं को जगह दी जाये. प्रखंड अध्यक्षों को भी पर्याप्त सम्मान मिले.
• सभी जिलों और प्रखंडों में किराये पर एक साल के लिए पार्टी का कार्यालय खोला जाये
• पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को फिर से जो़ड़ा जाये. उनके नाम और मोबाइल नंबर पार्टी के प्रदेश कार्यालय को भेजे जायें ताकि उनसे संपर्क साधा जा सके.
• जिला और प्रखंड स्तर पर सभी सामाजिक वर्गों के 15-15 प्रमुख लोगों की सूची तैयार कर उनके नाम और नंबर के साथ साथ वोटर आईडी कार्ड पार्टी को भेज दें.
• RJD के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो जायें. हर कार्यकर्ता का सोशल मीडिया अकाउंट हो. हर प्रखंड में WHATSAPP ग्रुप बनायें और पार्टी का हर मैसेज उस ग्रुप में डाला जाये.
• जगदानंद ने अपने वर्करों को बीजेपी के मीडिया सेल की बातों में न आने की खास तौर पर नसीहत दी है.