ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / जीजा के इश्क में साली ने उठाया खौफनाक कदम, सगे भाई की पीटकर...

जीजा के इश्क में साली ने उठाया खौफनाक कदम, सगे भाई की पीटकर कर डाली हत्या

27-Jul-2024 10:16 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक बहन ने जीजा के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी। उसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। इस दौरान उसके संबंध अपने जीजा के साथ बन गए। 


वहीं, जब इस बात की भनक महिला के भाई को लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद भाई के विरोध से परेशान होकर बहन ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और जीजा के साथ मिलकर अपने सगे भाई रितेश की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। यह घटना कांटी थाना क्षेत्र के अकुरांहा खरगी गांव की है। 


बताया जा रहा है कि कोमल ने अपने जीजा संजीव सिंह समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने भाई की लोहे के रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक रितेश की पत्नी ने इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और रितेश के घर से एफएसएल की टीम सबूत इकट्ठा किए। 


उधर, एफएसएल जांच में साफ हुआ कि हत्या के बाद घर के फर्श से खून को पानी से धोया गया है। उसके बाद पुलिस शमशान घाट पहुंची और अधजले शव के टुकड़े उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। उसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने रितेश की बहन को हिरासत में लिया और सख्ती से उससे पूछताछ की। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि रितेश अपनी बहन के अवैध संबंध का विरोध करता था जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया।