ब्रेकिंग न्यूज़

देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान

शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सोरेन ने लिये 8 बड़े फैसले, 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र, मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपया

28-Nov-2024 08:57 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बन गयी है। झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर आज हेमंत सोरेन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के ठीक बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 बड़े फैसले लिये। 


झारखंड विधानसभा का सत्र 9 से 12 दिसंबर तक होगा। विधानसभा सत्र के दौरान सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी स्टीफन मरांडी को दी गई है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय-

📌 मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि बढ़कर मिलेगी 2500 रुपया

📌 राज्य में JPSC/JSSC के अंतर्गत होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाएगा

📌 केंद्र सरकार के पास राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए को लेने के लिए कार्रवाई की जाएगी

📌 राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कई स्रोतों पर काम करेगी राज्य सरकार

📌 असम में वर्षों से रह रहे झारखण्ड के आदिवासियों-मूलवासियों की स्थिति की जानकारी सर्वदलीय और पदाधिकारियों की टीम द्वारा ली जाएगी। वही झारखण्ड विधान सभा के माननीय सदस्यगण को शपथ या प्रतिज्ञान कराने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में प्रो० स्टीफन मरांडी को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।


षष्ठम झारखण्ड विधान सभा का प्रथम सत्र का आयोजन 09.12.2024 से 12.12.2024 तक होगा। वही मंईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभुकों को  दिसम्बर, 2024 से 2500/- प्रतिमाह का भुगतान सुनिश्चित किए जाने का निर्णय लिया गया। 1,36,000 करोड़ (एक लाख छत्तीस हजार करोड़) जो केन्द्र सरकार/केन्द्रीय उपक्रम पर बकाया है, उसकी वसूली के लिए विधिक कार्रवाई प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया। 


राज्य की आय में बढ़ोत्तरी के लिए नये स्त्रोत, खनन क्षेत्र में लागू पुराने करों में वृद्धि एवं न्यायिक मामलों में लम्बित वसूली में तीव्रता लाने हेतु वित्त विभाग में एक विशेष कोषांग का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। पुलिस नियुक्ति के लिए भविष्य में होने वाली परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने का निर्णय लिया गया। सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए JPSC, JSSC तथा अन्य प्राधिकार, 01 जनवरी, 2025 के पूर्व परीक्षा कैलेण्डर प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया गया। 


वही असम के चाय बागान में कार्यरत झारखण्ड मूल के जनजातीय समूह की दशा एवं उन्हें भविष्य में दिये जाने वाले सुविधा के अध्ययन के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एवं पदाधिकारियों का दल असम जाकर जमीनी स्तर पर अध्ययन कर सरकार को अपना प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्णय लिया गया।