ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला

जहानाबाद का कुख्यात अपराधी 2 लाख का ईनामी पप्पू शर्मा गिरफ्तार, खुद को मृत घोषित कर आपराधिक घटनाओं को देता था अंजाम

जहानाबाद का कुख्यात अपराधी 2 लाख का ईनामी पप्पू शर्मा गिरफ्तार, खुद को मृत घोषित कर आपराधिक घटनाओं को देता था अंजाम

06-Jun-2024 06:05 PM

By AJIT

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी अमिताभ रंजन उर्फ पप्पू शर्मा को धड़ दबोचा है। पप्पू शर्मा कई कांडों का अभियुक्त है। खुद को मृत घोषित कर वह आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहा था। 


पिछले कई वर्षों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंधवा गांव में पुलिस ने छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ अमिताभ रंजन उर्फ पप्पू शर्मा को गिरफ्तार किया गया।


जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। जैसे ही सूचना मिली उसी समय जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल एवं एसटीएफ की एक टीम बनायी गयी। टीम बनाकर पप्पू शर्मा के गांव सेंधवा स्थित घर पर छापेमारी की गई। 


छापेमारी के दौरान पप्पू शर्मा एवं उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ दिखाते हुए पप्पू शर्मा एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमिताभ रंजन और पप्पू शर्मा ने खुद को गिरफ्तारी से बचने के लिए मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवाकर अपनी पत्नी एवं अन्य सदस्यों के माध्यम से इसका दुरुपयोग सरकारी एवं न्यायिक प्रक्रिया में कर रहा था। 


पप्पू शर्मा का आतंक बिहार-झारखंड के कई जिलों में था। दर्जनों कांड का यह पप्पू शर्मा अभियुक्त है। गिरफ्तार पप्पू शर्मा के घर से एक देसी पिस्टल, 56 जिंदा कारतूस, एक रेगुलर राइफल, जाली मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कई कागजात पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।