छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
08-Jul-2022 12:01 PM
By MIRAJ AHMAD
GOPALGANJ : गोपालगंज में एक जमीन पर जबरन कब्जा कर लेने के मामला सामने आया है, जिसमें जनता दल यूनाइटेड के विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, उनके भाई कुख्यात सतीश पाण्डेय सहित पांच नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, शहर के गोसाई टोला निवासी हरि मोहन पाण्डेय की जमीन पर जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय और जेल में बंद कुख्यात सतीश पाण्डेय के इशारे पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है. भूमि पर कब्जा करने के दौरान लोगों ने जमीन मालिक और उनके घर के सदस्यों को धमकाया. इसके बाद हरी किशोर पाण्डेय ने उनके खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कराई है.
नगर थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शहर के गोसाई टोला निवासी हरि मोहन पाण्डेय ने लिखित आवेदन दिया था कि उनकी जमीन पर कुचायकोट के जेडीयू विधायक अमरेंद्र पाण्डेय व उनके भाई कुख्यात सतीश पाण्डेय के कहने पर कुछ लोगों कब्जा कर लिया है. इस मामले में अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, कुख्यात सतीश पाण्डेय, नित्यानंद तिवारी, मनीष कुमार समेत 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है. पूरे मामले की जांच वरीय पुलिस पदाधिकारी के देखरेख में की जा रही है. वहीं, इस मामले के संबंध में विधायक अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्ति पूरी तरह से गलत हैं. आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही सच्चाई सबके सामने आएगा.