ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / JDU विधायक ने करायी मेरे पति की हत्या, तेजस्वी के बगल में बैठी...

JDU विधायक ने करायी मेरे पति की हत्या, तेजस्वी के बगल में बैठी महिला ने नीतीश से मांगा इंसाफ

12-Mar-2021 02:48 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव आज एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमलावर दिखे हैं. तेजस्वी ने गुरुवार को शराब बंदी कानून के मसले पर मेरी सरकार को घेरा था. उनके कैबिनेट मंत्री के घर से शराब बरामद होने पर निशाना साधा था. लेकिन आज उन्होंने जेडीयू के विधायक पर हत्या के आरोप को लेकर नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.


तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि नीतीश सरकार अपराधियों को बचा रही है. खास तौर पर अपनी पार्टी के वैसे विधायकों को मुख्यमंत्री बचा रहे हैं, जो अपराधिक घटनाओं में शामिल है. जेडीयू विधायक के रिंकू सिंह पर लगे हत्या के आरोप मामले में तेजस्वी के साथ मारे गए पूर्व जिला पार्षद दयानंद वर्मा की विधवा अपने बच्चे के साथ मौजूद थीं.


प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बगल में बैठी पीड़ित महिला ने कहा कि सीएम नीतीश की पार्टी के विधायक रिंकू सिंह उर्फ धीरेंद्र सिंह ने ही उनके पति की हत्या की है. बच्चे को साथ लेकर न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही विधवा महिला ने कहा कि उनके सामने ही बदमाशों ने उनके पति को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है. वह इंसाफ के लिए भटक रही हैं. 


उधर, तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के मंत्री के आवास के कैंपस में शराब मिला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. गोपालगंज के कुचायकोट सीट से जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय उर्फ़ अमरेंद्र पांडेय के ऊपर ट्रिपल मर्डर का आरोप है लेकिन उसके ऊपर भी पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की. तेजस्वी ने कहा कि यही है बिहार में आज का जंगलराज. शराब माफिया के हाथों पुलिस का एनकाउंटर हो रहा है. सरकार की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा.