BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
11-Feb-2022 07:26 AM
PATNA : जेडीयू विधायक मनोज कुमार यादव की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। बांका जिले के बेलहर से विधायक मनोज कुमार यादव इस सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। उनकी गाड़ी बाढ़ के एनटीपीसी थाना इलाके के पास हादसे का शिकार हुई। हादसा बीती रात हुआ। विधायक मनोज कुमार यादव समेत दो लोग इस सड़क हादसे में जख्मी हो गए हैं।
जेडीयू विधायक की इंडीवर कार में एक हाईवा ने टक्कर मारी है। दुर्घटना एनटीपीसी के पिछले गेट के पास स्थित मोड पर हुई। गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद विधायक की गाड़ी का एयर बैग खुल गया और वह किसी बड़े हादसे का शिकार नहीं हुए। जख्मी हालत में विधायक और उनके एक और सहयोगी को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया है और फिर बाद में उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना को लेकर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गौरक्षणी के पास से एनटीपीसी जाने वाली सड़क से डस्ट से लेकर आ रहे एक हाइवा ने विधायक की कार में टक्कर मारी। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी। एनटीपीसी थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विधायक और उनके दो अन्य सहयोगियों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यहां इन दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में पटना रेफर कर दिया गया। देर रात तक पुलिस सड़क पर इंडीवर कार को साइड कराने और मौके पर लगे जाम को छुड़ाने में जुटी रही।