थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत
25-Jan-2024 05:07 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के प्रमुख नेताओं को सीएम आवास बुलाया है। जिसके बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ललन सिंह, खालिद अनवर, विजय चौधरी, संजय झा सहित कई जेडीयू नेता सीएम हाउस पहुंचे हैं। अचानक CM हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
जेडीयू नेताओं के साथ सीएम की बैठक को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। वही सीएम हाउस के बाद राबड़ी आवास में भी हलचल तेज हो गयी है। जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए उनके करीबी भोला यादव पहुंचे हैं। वही पूर्व सांसद और राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव, शक्ति सिंह यादव के साथ कुछ विधायक भी लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं।
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जब मंत्री विजय चौधरी सीएम हाउस से निकले तब मीडिया से दूरी बना ली। उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वही नीतीश से मिलकर निकले सुल्तानगंज के विधायक भी कुछ भी कहने से बचते दिखे। सीएम हाउस से निकलने के बाद वे बस यह कहते नजर आए कि हम अभी घर जा रहे हैं।