ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी सरकार के मंत्री को कहा देशद्रोही, पीएम...

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी सरकार के मंत्री को कहा देशद्रोही, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांग

12-Feb-2022 10:18 AM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर हमलावार हैं. कुशवाहा ने शुक्रवार को कर्नाटक में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के एक मंत्री को देशद्रोही कह दिया. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कभी सम्राट अशोक का अपमान तो कभी तिरंगे को मिटाने का अभियान-आखिर कैसे सहे हिन्दुस्तान? 


उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई से आग्रह किया कि अविलंब ऐसे देशद्रोही मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की कृपा की जाए. इससे पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने सम्राट अशोक के अपमान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था. मालूम हो कि कर्नाटक के ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने बुधवार को यह कहा था कि आज से सौ या फिर पांच सौ साल बाद भगवा ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है.


news image


news image


विदित हो कि कर्नाटक में इस समय हिजाब विवाद चल रहा है. वहां स्कूल में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब लगाकर आने का विरोध किया जा रहा है. वहां के स्कूली छात्रों ने इसके विरोध में भगवा गमछा पहनना शुरू कर दिया है और स्कूल के प्रांगण में जहां तिरंगा फहराया जाता है वहां भगवा झंडा फहरा दिया था. इस पर कर्णाटक सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में तिरंगे का स्थान भगवा ध्वज ले सकता है.


केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में  100 या 200 या 500 साल बाद भगवा ध्वज राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया था कि अभी तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है. सभी लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए. उनके इसी बयान के बाद विवादित छिड़ गया. जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मामलों को धार देते हुए बीजेपी पर हमला किया. इस संबंध में शुक्रवार को उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर बयान जारी किया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कभी सम्राट अशोक का अपमान तो कभी तिरंगे को मिटाने का अभियान-आखिर कैसे सहे हिन्दुस्तान?