Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
28-Dec-2023 06:06 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली में ललन सिंह की अध्यक्षता में चल रही जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ जेडीयू के कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने ललन सिंह को लेकर मीडिया में चल रहे सभी कयासों को पूरी तरह से नकार दिया है।
केसी त्यागी ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में देश की ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई अहम प्रस्ताव भी पास होंगे। करीब शाम 6 बजे उन फैसलों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने मीडिया में चल रही सभी चर्चाओं को खारिज कर दिया। मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या ललन सिंह बैठक के बाद जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे, इस सवाल पर केसी त्यागी ने झल्लाते हुए कहा कि ललन सिंह इस्तीफा क्यों देंगे?
केसी त्यागी ने कहा कि ललन सिंह और नीतीश कुमार के साथ वे 48 वर्षों से हैं तो अगर हमलोग एक दूसरे से मिलते हैं तो इसका ये मतलब नहीं हुआ कि कोई इस्तीफा देने जा रहा है। वहीं दिल्ली में जेडीयू के पोस्टर से ललन सिंह की तस्वीर गायब होने पर उन्होंने कहा कि जब पार्टी के सबसे बड़े नेता की तस्वीर लग गई, मतलब सभी की तस्वीर लग गई हालांकि सूत्रों के मुताबिक ललन सिंह शुक्रवार को बैठक के बाद अपने इस्तीफे का एलान कर सकते हैं और जेडीयू के नए अध्यक्ष के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं।