ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / JDU में नहीं कोई फूट, बोले CM नीतीश कुमार .... एकजूटता के साथ...

JDU में नहीं कोई फूट, बोले CM नीतीश कुमार .... एकजूटता के साथ नहीं है कोई नाराजगी, जल्द होगा सीट का बंटवारा

25-Dec-2023 11:03 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नीतीश कुमार के लंबे समय तक सहयोगी रहे सुशील मोदी ने दावा कर दिया कि ललन सिंह  को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया जाएगा। वजह के तौर पर उन्होंने बताया कि ललन सिंह लालू यादव के करीब हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जदयू में फूट की बात कही है। इसके बाद बाद अब आज इसको लेकर खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही है। नीतीश कुमार ने कहा है कि- सुशील मोदी कुछ भी बोलते हैं ताकि की इसका उनकी पार्टी में उन्हें फायदा मिल सके, हालांकि फायदा होने वाले नहीं है इससे उनको।


सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि- कौन क्या बोलते हैं हम ध्यान नहीं देने जा रहे हैं। आजकल कुछ लोग जो मन में आता है वो बोलता है। ताकि उसको उसका लाभ मिले। छोड़िए, इससे किसी को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। हमारी पार्टी में कोई इधर-उधर नहीं है। हमारी पार्टी में सब एकजुट है, कहीं कोई दिक्कत नहीं है। हम लोग सब लोग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं और बहुत अच्छे से सब कुछ कर रहे हैं।


इसके अलावा नीतीश कुमार ने कहा कि- आज देख लीजिए हम लोग साथ हैं तो कितने बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है और कितनी बहाली हो रही है। हम लोगों ने बोला था कि 10 लाख बहाली देंगे आज आधा के करीब पहुंच चुका है। लेकिन आप चाह कर भी इसका प्रचार प्रसार नहीं ना कर सकते हैं आप पर तो दूसरे का दबाव है।


इसके अलावा सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि सारा चीज सब कुछ समय पर होने वाला है इसको लेकर अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। उधर खुद की नाराजगी पर नीतीश कुमार ने बोला कि मैं दिल्ली में भी बोला था कि हमको कुछ नहीं चाहिए तो नाराज होने की बात ही कहां बनती है। हम कहीं नाराज नहीं है जो कुछ भी कह रहा है गलत है हम तो कह रहे थे कि राज्यों में जल्दी से सीट का बंटवारा कर लीजिए सब कुछ जल्दी-जल्दी तय कर लीजिए।इससे सबको न फायदा होगा।