ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / JDU की टूट पर बोले तेजस्वी ... क्रिएट कर रहा कंफ्यूजन, जिसको...

JDU की टूट पर बोले तेजस्वी ... क्रिएट कर रहा कंफ्यूजन, जिसको नहीं माननी हमारी बात वो नहीं मानें

28-Dec-2023 10:40 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : जेडीयू के अंदर बदलाव की सुगबुगाहट के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्हें कल यानी 29 दिसंबर को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इतना ही नहीं इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की अटकलें भी तेज हैं। ऐसे में अब इस पूरे मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि- यह सब फ़ालतू की बात है इसमें दूर - दूर तक कहीं कोई सच नहीं है। 


बिहार में जिस हिसाब से कम हो रहा है। जिस मुद्दे की बात हो रही है उसको भाजपा के लोग गूम रखना चाहते हैं इसलिए ऐसी बातें कह रहे हैं कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस्तीफा लिया जा रहा है। यह लोग आम लोगों के बीच कंफ्यूजन क्रिएट करना चाहते हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।


इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक ही चीज को लेकर कितनी बार सफाई देगा। कल ही विजय चौधरी ने सब कुछ बता दिया। उससे पहले मुख्यमंत्री जी के साथ हम लोगों ने ही सारी बातों को साफ कर दिया। इसके बावजूद लोगों को नहीं बात माननी है तो नहीं माने। लेकिन दो दिन की खुशी से कोई मतलब तो है नहीं।


इसके अलावा दिल्ली में जदयू की बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हर पार्टी की बैठक होती है। हम लोग की भी दिल्ली में बैठक हुई थी तो इसमें कहां कुछ कोई बड़ी बात है। बेकार का आप लोग इसको मुद्दा बना रहे हैं यह सब कोई बड़ी बात नहीं है, इसलिए आप लोग इस पर अधिक तूल न दें। यह जदयू की बैठक है इसमें और कोई बात नहीं है।


उधर, बिहार में सीट बंटवारा को लेकर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सब कुछ तय समय पर हो जाएगा यहां कोई भी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। सब कुछ अपने समय पर हो जाएगा इंतजार कीजिए आप लोगों को सारी बातों को बता दिया जाएगा।