सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
08-Apr-2023 09:23 PM
By Tahsin Ali
KATIHAR: जेडीयू की इफ्तार पार्टी के दौरान रोजेदार ने हाथ में तख्ती लेकर दावत-ए-इफ्तार का विरोध जताया। रोजेदार ने कहा कि सासाराम और बिहारशरीफ में जो हिंसा की घटना हुई है पहले उन लोगों को इंसाफ मिलना चाहिए। जो पीड़ित परिवार है उसे सिर्फ न्याय चाहिए इफ्तार पार्टी की कोई जरूरत नहीं है।
दरअसल कटिहार में जनता दल यूनाइटेड की इफ्तार पार्टी में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए। जदयू की तरफ से पटना के हज भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया तो वही कटिहार में भी इफ्तार पार्टी का आयोजन पार्टी ने किया। इस मौके पर जदयू सहित महागठबंधन के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के स्थानीय भवन में इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी उसी भवन के गेट पर एक युवक हाथ में पोस्टर लिए नजर आया।
पोस्टर में साफ-साफ शब्दों में यह लिखा था कि सासाराम-बिहारशरीफ के लोगों को इंसाफ चाहिए इफ्तार पार्टी नहीं चाहिए। इस पोस्टर के माध्यम से इफ्तार पार्टी पार्टी करने वाले राजनैतिक दलों से युवक यही कह रहा है कि उन्हें इफ्तार पार्टी की जरूरत नहीं है बस न्याय दिला दीजिए बड़ी मेहरबानी होगी। सासाराम, बिहारशरीफ के अलावा भी बिहार के कई इलाकों में लोग रामनवमी के दौरान हुई हिंसा से जुझते रहे हैं। इस हिंसा में लोगों को भारी नुकसान हुआ है। रोजा के दौरान रोजेदार जेडीयू नेताओं और सरकार से सिर्फ इंसाफ मांग रहा है।
गौरतलब है कि भीम चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी कटिहार पहुंचे थे । जहां जदयू परिवार की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए । इस मौके पर बरारी से जदयू विधायक विजय सिंह , कदवा से कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के अलावा महागठबंधन के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए ।