पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
20-Jan-2022 01:16 PM
PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर जेडीयू ने भले ही डेडलाइन तय कर दी हो लेकिन जेडीयू के इस ऐलान से बीजेपी पर कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। आरसीपी सिंह ने 3 दिनों के अंदर यूपी में बीजेपी से तालमेल हो जाने की उम्मीद जताई है। लेकिन बिहार बीजेपी के नेता इससे इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं। प्रदेश से बीजेपी उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के मुताबिक बीजेपी एक राष्ट्रीय पार्टी है और वह अलग-अलग राज्यों में अपने मुताबिक गठबंधन करती है। जेडीयू के लड़ने वाला या ना लड़ने से भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता।
बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार उतारे थे और बीजेपी के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं था। उत्तर प्रदेश के संबंध में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेना है लेकिन सच यही है कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है और गठबंधन को लेकर उसकी अपनी सोच है। मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा है कि हमने बिहार में बड़ा दिल दिखाते हुए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनवाया अपने पास कम सीटें रखते हुए भारतीय जनता पार्टी में जनता दल यूनाईटेड को ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार लड़ाने का मौका दिया। अब बारी जेडीयू की है जेडीयू को उत्तर प्रदेश में बड़ा दिल दिखाना चाहिए। उन्हें इस बात पे करनी चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी यूपी में कैसे ज्यादा मजबूत दिखे।
मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अगर उत्तर प्रदेश में मजबूत होती है तो जेडीयू मजबूत होगा। योगी सरकार की वापसी के लिए जेडीयू को भी प्रयास करना चाहिए। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी कमजोर होती है तो जेडीयू भी निश्चित तौर पर कमजोर होगा। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।