ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Home / news / ठीक होते ही एक्शन में आए मुख्यमंत्री, अचानक JDU दफ्तर पहुंच गए CM...

ठीक होते ही एक्शन में आए मुख्यमंत्री, अचानक JDU दफ्तर पहुंच गए CM नीतीश; कार्यालय से निकले ही जाम में फंसा काफिला

07-Dec-2023 12:15 PM

By First Bihar

PATNA: पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ठीक होने के बाद एक बार फिर एक्शन में आ गए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को अचानक जेडीयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। सीएम के दफ्तर पहुंचने की जानकारी पार्टी के किसी भी पदाधिकारी को नहीं थी। इस दौरान मुख्यमंत्री जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के चैंबर में भी गए।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ साथ पार्टी पदाधिकारियों को भी समय से दफ्तर आने की हिदायत पहले ही दे चुके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते नजर आए थे लेकिन बीच में तबीयत बिड़ने के बाद नीतीश कुमार सीएम आवास में आराम कर रहे थे। मंगलवार को तबीयत में सुधार होने के बाद सीएम कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे।


इसके बाद बुधवार को सीएम नीतीश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती में शामिल होने के लिए हाई कोर्ट स्थित प्रतिमा स्थल पहुंचे थे और मीडिया से बातचीत भी की थी। गुरुवार को सीएम बिना किसी को बताए अचानक पार्टी कार्यालय पहुंच गए और घूम घूमकर पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वे जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के चैंबर में भी पहुंचे थे।


प्रदेश जेडीयू कार्यालय में करीब 10 मिनट तक निरीक्षण करने के बाद सीएम वहां से रवाना हो गए। इस दौरान मुख्यमंत्री जेडीयू दफ्तर में लगने वाले कार्यकर्ता दरबार में भी गए लेकिन वहां कोई भी मंत्री मौजूद नहीं था जबकि हर दिन तीन मंत्रियों को कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए कार्यकर्ता दरबार में पहुंचना होता है। पार्टी दफ्तर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जाम में फंस गया।