ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

‘JDU और RJD का मेल तेल और पानी जैसा.. दोनों कभी एक नहीं हो सकते’ गृहमंत्री अमित शाह का तीखा तंज

16-Sep-2023 02:44 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन पर तीखा तंज किया है। अमित शाह ने जेडीयू को पानी और आरजेडी को तेल बताया है। उन्होंने कहा है कि तेल और पानी का मिलन कभी नहीं हो सकता है। इसमें नुकसान पानी को उठाना पड़ता है और तेल अपने साथ साथ पानी को भी गंदा कर देता है। 


अमित शाह ने कहा है कि जेडीयू और आरजेडी का जो मेल है वह तेल और पानी जैसा है। तेल और पानी कभी भी एक नहीं हो सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि स्वार्थ कितना भी ऊपर हो तेल और पानी एक नहीं हो सकते हैं और उसमें तेल को कुछ नहीं गंवाना है बल्कि तेल पानी को मैला कर देता है यह मानकर चलिए। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया है वह गठबंधन आपको भी डूबाने वाला है।


उन्होंने कहा कि बिहार के भीतर जो स्वार्थी गठबंधन बना है वह बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू प्रसाद फिर से एक्टिव हो गए हैं और बिहार के मुख्यमंत्री इनएक्टिव हो गए हैं। जब लालू एक्टिव हों और नीतीश कुमार इनएक्टिव हो जाएं तो लोग अच्छी तरह से समझ सकते हैं कि बिहार कैसे चलेगा। 12 लाख करोड़ के घोटाले किए तो यूपीए का नाम ही बदल दिया। रेल मंत्री रहते हुए लालू ने अरबों खरबों का भ्रष्टाचार किया। कोर्ट में केस चल रहा है लेकिन नीतीश कुमार को लालू के भ्रष्टाचार नहीं दिख रहे हैं।


शाह ने कहा कि नीतीश कुमार को अच्छी तरह से पता है कि बिहार के विकास के लिए यूपीए ने कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए ही यूपीए को I.N.D.I एलायंस का नाम दे दिया। उन्होंने झंझारपुर की धरती से बिहार के लोगों से अपील की कि ये लोग कोई भी नाम बदल लें लेकिन याद रखना होगा कि ये वही लालू प्रसाद हैं जिन्होंने बिहार को वर्षों वर्ष राज्य को पीछे धकेलने का काम किया है।