Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
21-Dec-2023 12:30 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस की मंगलवार को दिल्ली में बैठक बुलाई गई। इसके बाद अब जी इस बैठक से जानकारी निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक़ इस बैठक में बिहार से शामिल हुए जदयू के नेता नीतीश कुमार ने जल्द से जल्द सीट शेयरिंग के मसले को फाइनल करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद अब जो खबरें निकल कर सामने आई है उसके मुतबिक अगले 10 से 15 दिनों में इस पर मुहर लग सकता है। इसके आलावा उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी पार्टी में अध्यक्ष का आना - जाना तो लगा रहता है। इसमें कोई इश्यू तो नहीं है। यह बात अलग है कि अगले कौन होंगे इसकी मुझे जानकारी नही है।
दरअसल, जदयू के विधायक संजीव सिंह ने कहा कि- नीतीश कुमार कहीं भी किसी से भी नाराज नहीं है। इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव मैदान में आएगा और इसका रिजल्ट भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा सीट शेयरिंग की बात है तो इसको लेकर यह तय हुआ है कि 15 से 20 दिनों में सीट का बंटवारा किया जा सकता है। इसके साथ ही बिहार के लिए जो उचित होगा यही उचित होगा।
इसके आलावा नीतीश और तेजस्वी के बीच अनबन की बातों को लेकर कहा कि ऐसी बात नहीं है। सबलोग साथ है और सरकार अच्छे से चल रही है। हमलोगों में कहीं कोई विवाद नहीं है। इसलिए इस सब चीज़ों पर बातचीत किया जाना कहीं से भी उचित नहीं है। यह सब बेकार की बातें है। झूठ का यह सब बोला जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि के के पाठक अच्छा काम कर रहे हैं तो मैं उनका समर्थन करता हूं। आज राज्य के अंदर हकीकत यह है कि के के पाठक को लेकर ग्रामीण जनता काफी खुश है और अब शिक्षा के स्तर भी पहले से अधिक बढ़ गया है। मैं पहले भी स्कूल जाया करता था और अभी जाता हूं तो पहले से अब की व्यवस्था सुदृढ़ीद हो गई है तो मैं तो के के पाठक के समर्थन में हूं। यह मुख्यमंत्री की देन है वो जो पदाधिकारी को जैसा आदेश होता है। वैसा काम करते हैं।