ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / JCB से टकराने से बाल-बाल बची ऑटो, टेम्पू के पलटने से 6 लोग...

JCB से टकराने से बाल-बाल बची ऑटो, टेम्पू के पलटने से 6 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, यूपी से कैमूर लौटने के दौरान हादसा

01-Aug-2024 08:17 PM

By RANJAN

KAIMUR: उत्तर प्रदेश से कैमूर आ रही CNG ऑटो JCB से टकराने से बचने के दौरान पलट गई। इस घटना में आधा दर्जन पैसेंजर बुरी तरह घायल हो गये। वही एक की हालत बेहद गंभीर बतायी जाती है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एमपी कॉलेज के पास की है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं।  


बताया जाता है कि ऑटो यूपी से कैमूर आ रही थी। तभी अचानक सड़क पर जेसीबी आ गयी। जेसीबी से बचने के लिए चालक ने ऑटो को दूसरी तरफ मोड़ लिया तभी इसी दौरान सीएनजी ऑटो पलट गयी और उसमें सवार 6 लोग घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने पलटे ऑटो को सीधा किया और सभी घायलों को इलाज के लिए  निजी वाहन से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया।


 जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वही एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सीएनजी ऑटो पर सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के दुल्हीपुर गांव से भभुआ थाना क्षेत्र के ऊजारी सिकठी जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं। घायलों में ऊजारी सिकठी गांव के नईम खान का पुत्र शकील खान, शकील खान की पत्नी नजमुल निशा, वाजिद खान, साकेत खान की पत्नी रईसा खातून, साकेत खान और जैनुद्दीन खान का पुत्र गुड्डू खान शामिल है। 


परिजनों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दुल्लहीपुर गांव से परिवार के पांच लोग सीएनजी ऑटो से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही एमपी कॉलेज मोहनिया के पास ऑटो पहुंची उधर से तेल लेकर जेसीबी अचानक सड़क पार करने लगा। जिससे बचने के लिए टेंपो चालक ने दूसरी तरफ मोड़ लिया जिसके कारण ऑटो पलट गयी और उसी के नीचे सभी दब गए। अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया छह लोग घायल अवस्था में आए थे। पांच लोग की स्थिति सही थी एक व्यक्ति की हालत नाजुक थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

news image

news image