ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की चोरी, जेवरात समेत लाखों की नगदी लेकर रफ़ूचक्कर...

ज्वेलरी शॉप से करोड़ों की चोरी, जेवरात समेत लाखों की नगदी लेकर रफ़ूचक्कर हुए चोर

15-Jan-2024 08:30 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है, जहां चोरों ने ज्वेलरी शॉप से 2 किलो सोना, 50 किलो चांदी, 8 लाख कैश समेत 1.22 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुताबिक चोरों ने रेकी के बाद इस घटना को अंजाम दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी शहर के बलुआ चौक स्थित राज ज्वेलर्स का शटर काटकर चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान के दो सेफ को काटकर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। मालिक अभिषेक रंजन ने आवेदन में 1.22 करोड़ के गहने व नकद की चोरी की बात कही है। राज ज्वेलर्स के मालिक आजाद नगर मोहल्ला निवासी अभिषेक रंजन के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमे लगभग दो किलो सोना, 50 किलो चांदी, आठ लाख नकदी की चोरी की बात कही गई है।


नगर थाना क्षेत्र के बलुआ चौक स्थित आभूषण दुकान राज ज्वेलर्स से 1.22 करोड़ की चोरी की सूचना पर नगर पुलिस ने  वैज्ञानिक अनुसंधान शुरु कर दिया है। डॉग स्कॉवायड, एफएसएल से जांच कराई गई है। एएसपी राज ने बताया कि पटना से फिंगर प्रिंट जांच के लिए भी टीम बुलाई गई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज से चोरों को चिंहित किया जा रहा है। इसमे दो व्यक्ति चोरी के लिए जाते दिखे हैं। शनिवार की देर रात रघुनाथपुर रोड़ की तरफ से चोर मार्केट में घुसे। इसके बाद प्रथम तल्ले पर स्थित राज ज्वेलर्स दुकान का शट्टर तोड़कर अंदर प्रवेश किए। दुकान के शो केस में रखा गहना सहित दो लॉकर तोड़कर भारी आभूषण की चोरी कर लिए। 


जिले के सुगौली, नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार चौक व बलुआ चौक के समीप हुए आभूषण दुकान में एक ही गिरोह के चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी ने बताया कि गिरोह में 25-30 चोर शामिल हैं, जो रेकी के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में एक हीं गिरोह के बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का साक्ष्य मिला है। 


उन्होंने बताया कि दुकान में चोरी के पूर्व चोरों ने बांस के सहारे सबसे पहले एक सीसीटीवी को दूसरे दिशा में मोड़ दिया था। इसके बाद चोरों ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी को प्लास्टिक से ढक दिया था। पुलिस को मिली फुटेज में जिस कपड़े में चोरों ने हाफिज ज्यारत ज्वेलर्स से चोरी की थी। उसी कपड़े को पहनकर शहर के बलुआ के राज ज्वेलर्स से भी चोरी की गई है।


वहीं, रात में हो रही पुलिस गश्ती पर उठ रहा सवाल एक के बाद एक आभूषण दुकान में चोरी की वारदात होने के बाद पुलिस गश्ती पर सवाल उठने लगा है। पुलिस की सक्रियता अगर होती तो इतनी बड़ी चोरी की वारदात को नाकाम किया जा सकता था। शनिवार की शाम ही एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने शहर के सभी बैंक अधिकारियों व आभूषण दुकानदारों के साथ बैठक की थी। इस दौरान सदर अनुमंडल के थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। वहीं रात में काफी देर तक एएसपी ने भी गश्ती टीम का जायजा लिया था।


उधर, चोरी की घटना का एसआईटी करेगी जांचएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुगौली व नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार में हुई चोरी की वारदात के खुलासा के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। उक्त एसआईटी हीं बलुआ में आभूषण दुकान में हुई चोरी की वारदात की जांच कर रही है। चोरी में शामिल बदमाशों का कुछ सुराग मिला है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जायेगा।