मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Jun-2023 11:44 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में आज लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्या लेकर जनता दरबार में पहुंचे हैं।आज जब जनता दरबार में सीएम एक फरियादी की शिकायत सुन रहे थे, तभी वहां मौजूद एक अधिकारी पर भड़क गए। यह वो अधिकारी था जो लोगों की शिकायतों से जुड़ा आवेदन सीएम के हांथ में देता है।
दरअसल, जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों का आवेदन सीएम के ठीक थोड़ी दूरी पर मौजूद अधिकारी के पास होता है। जैसे जैसे शिकायतकर्ता सीएम के समक्ष पहुंचते हैं, वह अधिकारी शिकायत से जुड़े आवेदन की कॉपी लाकर सीएम के हाथ में देता है। आज जब वह अधिकारी आवेदन सीएम को दे रहा था, तब बार बार उसके हाथों से आवेदन छूटकर नीचे गिर जा रहा था, जिसे सीएम बड़ी देर से देख रहे थे।
जब नीतीश का धैर्य टूट गया तो वे अधिकारी पर भड़क गए और कहा कि, “ कहां गिरा देते हो बार बार नीचे.. तुम्हारा तो जूता है नीचे और नीचे गिराकर यहां लाते हो.. हम इसको काहे हाथ से पकड़ेंगे बोलो.. नीचे गिरा दिए..। सीएम के इस बात को सुनकार तुरंत उस अधिकारी को वहां से हटा दिला गया और उसकी जगह दूसरे अधिकारी को लगाया गया। पास खड़े फोन लगाने वाले अधिकारी ने सीएम को बताया कि उसको हटा दिया गया है, उसकी जगह दूसरे को लगाया गया है, इसके बाद सीएम का गुस्सा शांत हुआ।