अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-Apr-2022 10:54 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में लोगों की फरियाद और शिकायतें सुन रहे हैं. मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रावैधिकी, कला संस्कृति एवं युवा, वित्त, श्रम संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित फरियाद सुन रहे हैं.
आज सबसे ज्यादा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें आ रही है. मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में उनके साथ कई विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद हैं. नीतीश कुमार बड़े ध्यान से सबकी बातें सुन रहे हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल फ़ोन कर मामले को देखने की बात कर रहे हैं. काम में विलम्ब होने पर नीतीश कुमार अधिकारियों को फटकार भी लगा रहे हैं.
बता दें कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम को बजट सत्र के कारण स्थगित कर दिया गया था बिहार विधानमंडल का बजट सत्र तकरीबन सवा महीने तक चला। 25 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक बजट सत्र का आयोजन किया गया था अब मुख्यमंत्री एक बार फिर लोगों के बीच मौजूद हैं.