मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Jun-2023 11:21 AM
By First Bihar
PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या सुन रहे है. आज के जनता दरबार में अपराध समेत अन्य मामले लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे हैं. राज्य से अपनी फरियाद लेकर आए एक महिला की शिकायत सुनकर सीएम हैरान रह गए और तुरंत अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग वालों को फोन लगा दिया और नाराजगी जताते हुए कहे आप ऐसे कैसे कर सकते है. जरा इसको देख लीजिए.
दरअसल, निराला कुमारी अपनी परेशानी लेकर जनता दरबार में पहुंची थी. जनता दरबार में मुख्यमंत्री से महिला ने बताया कि वो 2010 से विकास मित्र नियोजन में काम कर रही थी, जिसका अप्रैल 2023 तक माननीय भी मिल रहा रहा था. लेकिन आचानक इसे रद्द कर दिया गया है. अब मैं कहा जाउँगी. जिसके बाद CM तुरंत एक्शन लिए.
फरियादी निराला देवी की शिकायत सुनने के बाद उन्होंने कल्याण विभाग को फोन लगा दिया. उन्होंने कहा कि हमारे पास एक महिला आई है बता रही है 2010 से वो विकास मित्र नियोजन में थी लेकिन अचानक उनको हटा दिया गया है. ऐसे कैसे हो सकता है.. CM बोले 10 साल काम करवा कर किसी को अचानक हटाना अच्छी बात नहीं है न ... वो भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति का मामला है... इसको देख लीजिए जरा अच्छा से. इसके बाद सीएम ने पीड़ित व्यक्ति को अधिकारी से पास भेज दिया.