Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
06-Aug-2020 07:25 AM
PATNA : कंटेनमेंट इलाके से गायब रहने वाले आधा दर्जन मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि कंटेनमेंट जोन में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की जांच की गई जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक से गायब मिले जिसके बाद इन सभी को नोटिस दिया गया है.
वहीं पांच जगहों पर पुलिस बल अनुपस्थित पाए गए हैं, जिन्हें नोटिस देने के लिए जिला प्रशासन ने एसएसपी को लेटर लिखा है. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी किए गए गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के आधा दर्जन दुकानों को नोटिस जारी किया गया है.
एसपी वर्मा रोड में भी शाम 6 बजे के बाद दुकान खुला रखने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है. इन सभी को 24 घंटे के अंदर जवाब देना है. संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले दुकानदारों के दुकानों को 3 दिन के लिए बंद कराया जाएगा. बता दें कि पटना में 100 कंटेनमेंट जोन में दुकान सहित अन्य सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है. बुधवार को इसकी समीक्षा की गई.