Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
24-Apr-2022 08:49 PM
BHAGALPUR: बिहार में गाड़ी से मिली एक बोतल शराब ने पांच लोगों को बारात के बजाय जेल पहुंचा दिया है. स्कॉर्पियो गाड़ी से बारात जा रहे लोगों की गाड़ी से शराब की एक बोतल बरामद हो गयी. पुलिस ने पांचों को जेल भेज दिया है. गाड़ी को भी जब्त कर थाने में लगा दिया गया है।
ये वाकया भागलपुर के नाथनगर इलाके का है. नाथनगर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार पांच युवकों को एक बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा है. वे शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि भागलपुर के चंपा नाला पुल के आगे एनएच-80 की तरफ जा रहे गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान भागलपुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी. ड्राइवर ने पुलिस को देखते ही गाड़ी भगाना शुरू कर दिया.
नाथनगर पुलिस के मुताबिक पीछा करके गाड़ी को रोका गया और उसकी तलाशी ली गयी. गाड़ी की तलाशी में उसकी पिछली सीट के नीचे से शराब की एक बोतल मिली. पुलिस ने वहां से स्टारलिंग रिजर्व ब्रांड की शराब की एक 750 मिली लीटर की बोतल बरामद की. इसके बाद गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और उस पर सवार पांचों लोगों को हिरासत में ले लिया गया.
नाथनगर पुलिस ने बताया कि शराब की एक बोतल के साथ गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान कर ली गयी है. उनमें औद्योगिक प्रक्षेत्र इलाके के बहादुरपुर का रहने वाला सुजीत मंडल, कृष्ण कुमार, निवास कुमार और क्रांति कुमार के साथ साथ बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी खंजरपुर का रहने वाला राजा कुमार शामिल है.
पांचों युवकों ने बताया कि वे एक बारात में शामिल होने के लिए बहादुरपुर से सुल्तानगंज जा रहे थे. नाथनगर थानेदार मो. सज्जाद हुसैन ने मीडिया को बताया कि स्कॉर्पियो और विदेशी शराब की बोतल जब्त कर ली गयी है. मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है औऱ पांचों युवकों को जेल भेज दिया गया है.