तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
26-Feb-2021 08:34 PM
JAMUI : बिहार में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने निकले प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास के सामने कांग्रेसी अपनी असली ताकत दिखा रहे हैं. भक्त चरण दास शुक्रवार को जमुई पहुंचे तो उनके सामने ही कांग्रेसियों ने आपस में ही हाथापाई शुरू कर दी. एक घंटे तक हंगामा चलता रहा. गनीमत ये थी कि पुलिस वहां मौजूद थी, जिसने बीच में पड कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को शांत किया. जिलों की यात्रा कर रहे भक्त चरण दास के सामने आरा, गोपालगंज, बेतिया और कटिहार जैसे जिलों में भी कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता बवाल काट चुके हैं.
किसान पदयात्रा से पहले कांग्रेसियों ने दिखायी ताकत
दरअसल भक्त चरण दास ने बिहार के हर जिले में केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ किसान सत्याग्रह पदयात्रा करने का एलान किया है. शुक्रवार को वे जमुई में पदयात्रा करने पहुंचे थे. जमुई के जिला कांग्रेस कार्यालय में सत्याग्रह चल रहा था और उसी दौरान वहीं जोर-आजमाइश शुरू हो गयी. लगभग एक घंटे तक कांग्रेसी नेता किसानों की फिक्र छोड़ कर एक दूसरे से निपट लेने की कवायद में लगे रहे.
पूर्व विधायक के आरोपों के बाद मचा हंगामा
दरअसल भक्तचरण दास के सामने पूर्व विधायक बंटी चौधरी ने विधानसभा चुनाव का मामला उठाया. बंटी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता धर्मेंद्र पासवान उनके खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में खड़े हो गये थे. बंटी चौधरी ने कहा कि कोई कांग्रेसी नेता या कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय कैसे चुनाव लड़ सकता है. अगर उसने पार्टी का अनुशासन तोड़ा है तो उसके साथ साथ उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिये.
पूर्व विधायक के बोलने के साथ ही उनके विरोधी खेमे के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया. उन्होंने पूर्व विधायक बंटी चौधरी पर ही गंभीर आरोप लगाना शुरू कर दिया. जवाब में बंटी चौधरी समर्थक भी खड़े हो गये. दोनों ओर से पहले बहस-नारेबाजी हुई और फिर हाथापाई की नौबत आ गयी. तकरीबन एक घंटे तक जमकर हंगामा चलता रहा. गनीमत की बात ये थी कि वहां पुलिस मौजूद थी. जिसने बाद में बीचबचाव कर मामले को शांत किया.
हंगामे के शांत होने के बाद भक्त चरण दास ने भाषण दिया. मीडिया ने जब पूछा कि क्या ऐसे ही संगठन को मजबूत करेंगे तो भक्त चरण दास ने कहा कि ये पार्टी के अंदर की बात है. पार्टी परिवार की तरह है और परिवार में मनमुटाव होता रहता है. लेकिन अब सबकी नाराजगी दूर कर दी गयी है.