मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Apr-2023 08:01 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में CBI ने कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार 3 NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है। पटना से जमुई आई सीबीआई की टीम ने बुधवार को बरहट पुलिस की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा।
गिरफ्तार वारंटी की पहचान केदार यादव पिता सीता यादव, साकिन- नूमर, राजकुमार मूर्मु पिता बड़का मुर्मू ,साकिन- धोबनी बिशनपुर और अवध राय पिता स्वर्गीय बंधु राय, साकिन- परमैइया भलुका के रूप में हुई है। तीनों बरहट थाना क्षेत्र के रहने वाला है। तीनों आरोपियों को सीबीआई की टीम ने अपने कब्जे में लिया और पटना के लिए रवाना हुई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी ट्रैक्टर के लिए लोन ले चुके थे और पैसा नहीं दे रहे थे लगातार बैंक को गुमराह कर रहे थे। लोन का किस्त नहीं दिए जाने पर बैंक के अधिकारी जब लोनी के घर पहुंचे तो लोनी ने बताया कि उन्होंने बैंक से कोई लोन नहीं लिया है। ना हीं ट्रैक्टर के लिए कोई कागजात जमा किया है।
तब बैंक अधिकारी ने मामले को सीबीआई को सुपुर्द कर दिया। जिसका मामला सीबीआई कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट में लगातार उपस्थित नहीं होने के कारण सबों के विरुद्ध सीबीआई कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था। तब सीबीआई की टीम बरहट थाना पहुंची और सभी आरोपी को बरहट थाना के पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर पटना लेकर गयी है।