बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
22-Dec-2019 12:16 PM
PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर बिहार के नवादा और जमुई से है। जमुई के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में परीक्षार्थियों ने हंगामा किया है। वहीं नवादा में भी परीक्षा के दौरान बवाल हुआ है।
नवादा के दिल्ली पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया है। उनका कहना है कि केंद्र पर ड्यूटी कर रहे एक कर्मी ने प्रश्न पत्र आउट कर रहे थे। मोबाइल के जरिए प्रश्न पत्र को आउट किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम अनु कुमार केंद्र पर पहुंच गए हैं।
वहीं आरा में भी बिहार दारोगा परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आ रही है। आरा में अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर बवाल मचा रहे हैं। सड़क पर दारोगा अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं।घटना आरा के नगर थाना इलाके की है। जहां जैन कन्या पाठशाला में चल रहे दारोगा परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया है। बिहार दारोगा की परीक्षा कैंसल करने की मांग उठ रही है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रश्न पत्र लीक किया गया है। बवाल की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी हालांकि मौके पर पहुंच कर अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।