ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकी हमला: 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या,...

जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकी हमला: 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या, कई घायल

20-Oct-2024 09:11 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां एक बार फिर आतंकी हमले में टनल में काम कर रहे दो मजदूरों की जान चली गयी है। आतंकवादियों ने दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी है वही कई मजदूर घायल हो गये हैं। 


मारे गये मजदूर दूसरे प्रदेश से मजदूरी करने के लिए आए जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में आए हुए थे। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर इलाके में सर्च अभियान चला रही है। घटना गांदेरबल जिले के गगनगीर इलाके की है जहां रविवार को आतंकियों ने गैर-स्थानीय लोगों पर हमला बोला। दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। कई लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है।


आतंकी हमले के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर  सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पूर्व 16 अक्टूबर को भी जम्मू के शोपियां में गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी और आज रविवार को गांदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरंग में काम करने वाले मजदूरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है।