ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के बिहार स्थित आवास पर सीबीआई की रेड,...

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के बिहार स्थित आवास पर सीबीआई की रेड, भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी

21-Apr-2022 07:05 PM

DARBHANGA : भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई की टीम ने जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के बिहार स्थित आवास पर छापेमारी की है। सीबीआई की टीम ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन चौधरी के दरभंगा स्थित आवास पर यह छापेमारी की है। नवीन चौधरी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और जम्मू-कश्मीर में कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव हैं।


बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर सरकार की शिकायत पर सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में छापेमारी की गई है। सीबीआई की टीम ने चिनाब वैली प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के पूर्व अधिकारियों और मुंबई, नई दिल्ली, बिहार और जम्मू में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसरों पर भी छापेमारी की है।


जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया है कि उन्हें दो फाइलों को क्लियर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। जम्मू-कश्मीर सरकार ने आरोपों की जांच के लिए सीबीआई से संपर्क किया था।इसी मामले को लेकर सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन चौधरी के दरभंगा स्थित आवास पर छापेमारी की।


गौरतलब है कि नवीन कुमार चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा में जम्मू-कश्मीर कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। नवीन कुमार चौधरी पहले ऐसे प्रशासनिक सेवा अधिकारी बने थे, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के बाहर का निवासी होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर के स्थायी निवासी होने का प्रमाण पत्र मिला था। नवीन कुमार चौधरी काफी समय से जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।