मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
30-Jan-2023 12:15 PM
By First Bihar
BHOJPUR : बिहार में अपराधियों और बदमाशों के अंदर पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, इसको लेकर पुलिस की टीम लगातार सख्त रबैया अपना रही है।लेकिन, अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अब बिहार के भोजपुर से एक जमीनी विवाद में हत्या किए जाने की खबर निकल कर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नहसी गांव के समीप एक सेवानिवृत्त शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इनकी हत्या के पीछे की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक आज से करीब 20 साल पहले बिक्रमगंज के बड़गईया मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे।
बताया जा रहा है कि, मृतक का पिछले कई सालों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस जमीन को लेकर वो थाने तक जा चुके थे। इसके बाद मामला कुछ दिन के लिए शांत भी हो गया था, लेकिन पिछले दिनों इसी को लेकर उनकी कुछ लोगों से झड़प हो गई थी। जिसके बाद अब उनकी पिट- पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के पीछे इन लोगों का हाथ था, इसकी जानकारी अभी फिलहाल नहीं मिल पाई है। इस घटना में मृत शिक्षक की पहचान 75 वर्षीय राजरूप सिंह के रूप में हुई है।
इधर, इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने चार नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी की है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया। इस घटना का मूल कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। इधर, गड़हनी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी