बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
05-Dec-2021 02:47 PM
DESK : बिहार से बाहर रहने वालों को अब अपनी जमीन संबंधी काम के लिए बिहार नहीं आना पड़ेगा. अब वे दिल्ली से ही अपनी जमीन की रसीद कटा सकेंगे. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाएं उनको अब दिल्ली में ही मिलेंगी. मिली जानकारी के मुताबिक प्रवासी बिहारियों की जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नयी दिल्ली स्थित बिहार भवन चाणक्यपुरी व बिहार सदन द्वारिका में हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है.
बताया जा रहा है कि जमीन संबंधी काम के लिए किसी को छुट्टी नहीं लेनी पड़े, इसके लिए हेल्प डेस्क रविवार को भी काम करेगा. इसी को ध्यान में रखते हुए रोस्टर से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. हेल्प डेस्क स्थायी रूप से काम करेगा. डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने दिल्ली के स्थानिक आयुक्त को पत्र भेज कर पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिये हैं. प्रत्येक माह राजस्व अधिकारियों की टीम भी पटना से दिल्ली जायेगी. वहां आने वाली समस्याओं पर नजर रखेगी. कोई काम लंबित है, उसको निपटाया जाएगा.
इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा कि डेस्क जल्द काम करना शुरू कर देगा. उन्होंने यह भी बताया कि विभाग ने कई ऑनलाइन सेवाएं प्रारंभ की हैं. बिहार में विशेष सर्वेक्षण का कार्य विभिन्न जिलों में संचालित किया जा रहा है. इन सेवाओं को प्रवासी बिहारवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है. वे बिहार की भांति दिल्ली में भी सुविधाओं का लाभ उठा सकें, इसके लिए जल्द ही यह हेल्प डेस्क काम करने लगेगा.