Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
26-Jul-2022 03:39 PM
MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां मां-बेटे की निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपियों की गिफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साएं परिजनों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। जिसके कारण सैकड़ों कांवरियां वाहन जाम में फंसे रहे। वही कई यात्री भी परेशान रहें। हत्या के दौरान बदमाशों ने 4 लाख 15 हजार रुपये भी लूट लिये।
एक साथ मां और बेटे की लाश जगदीशपुर से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। इस घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग को महकोला बासा के पास जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। गाड़ियों की लंबी कतारे देखने को मिली। इस जाम में सैकड़ों कांवरियां वाहन भी फंसी रही जिससे बम भी परेशान रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया गया और फिर यातायात को बहाल किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए दोनों मां-बेटे देवघर जा रहे थे। उनके पास 4 लाख 15 हजार रुपया कैश था। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के महकोला गांव निवासी निरंजन कुमार की पत्नी और उनके बेटे की गौराडीह थाना के जगदीशपुर में हत्या कर दी गयी और शव को फेंक दिया गया। एक साथ दो लोगों की हत्या से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
आक्रोशित लोगों ने खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग को महकोला बासा के पास जाम कर दिया। सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष बीच सड़क पर बैठ गये और सड़क जामकर हंगामा मचाने लगे। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर लोग अड़े हुए थे। मौके पर पहुंची खड़गपुर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।