ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, जमीन के लिए घर में लगा दी आग

12-Mar-2024 05:37 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में जमीन का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मोतिहारी के सुगौली में जमीन के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में आग लगा दी। अगलगी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार ने सुगौली थाने में इसकी शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। 


बगही पंचायत के नन्हकर निवासी पीड़िता सुनैना देवी पति-राजकिशोर भगत ने सुगौली थाने में जो आवेदन दिया है। उसमें कहा है कि   वह अकेले घर पर थी। इसी बीच नन्हकर निवासी रामाधार सिंह,अजय भगत,प्रदीप भगत,अमरेंद्र भगत,कैलाशी देवी,रामशीष भगत,चोकट भगत,सोनू भगत,सुमन भगत,धूमन भगत,देवकली देवी,ने घर आकर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। गले से सोने का चेन निकाल लिया और घर में आग लगा दी।


 अगलगी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आलू, चावल मोटरसाइकिल, और नगद 26 हजार रुपए जलकर राख हो गया। पिछले दिनों 22 फरवरी को भी इन लोगों द्वारा मारपीट किया गया था जिसका आवेदन हमने सुगौली थाना को दिया था,लेकिन सुगौली थाना के द्वारा इन लोगो पर एफआईआर नही किया गया।इसी बीच  उन लोगों ने  फिर मारपीट करते हुए मेरे घर मे आग लगा दिया गया।थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है।पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।बगही पंचायत की मुखिया सोनालाल सहनी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।