ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / जमीन के चंद टुकड़ों के लिए बेटे ने सगी मां को मार डाला,...

जमीन के चंद टुकड़ों के लिए बेटे ने सगी मां को मार डाला, बहन को जमीन लिखे जाने से नाराज होकर ब्लेड से हाथ-पैर तक काट डाला

09-Apr-2022 02:10 PM

BHAGALPUR: भागलपुर में कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। जमीन के चंद टुकड़े को लेकर एक बेटे ने सगी मां की निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। आरोपी की पत्नी ने बताया है कि उनकी सास ने एक कट्ठा जमीन अपनी बेटी के नाम लिख दिया था। इसी बात को लेकर उसका पति गुस्से में था और मां की हत्या कर दी।


कलयुगी बेटे ने मां की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका की पहचान नवगछिया बाजार के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी स्व. गणेश पोद्दार की 75 वर्षीय पत्नी हीरा देवी के तौर पर हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हीरा देवी ने अपनी बेटी के नाम एक कट्ठा जमीन लिख दिया था। इसी बात को लेकर उसका बेटा रघुवर गुस्से में था। 


उसके बारे में बताया जाता है कि वह मानसिक तौर पर भी बीमार था। बहन को जमीन लिख दिए जाने पर वह इतना आक्रोशित हो गया कि घर में मां को अकेला देख उसने पहले हाथ-पैर को बांध दिया फिर ब्लेड से हमला किया। यही नहीं बाएं पैर को जला दियाऔर चेहरे को ईंट से कूच डाला जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे रघुवीर को हिरासत में लिया। आरोपी बेटा रघुवर के बारे में बताया जाता है कि वह मानसिक तौर पर बीमार चल रहा है। फिलहाल महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज मामले की छानबीन शुरू की। 


वही मृतका की बहू रंजू देवी ने बताया कि उनकी नदद पुनिता देवी अपने पति धनंजय पोद्दार के साथ एक महीने से उनके घर मां के साथ ही रह रही थी। दो दिन पहले बेटी ने एक कट्ठा जमीन मां से अपने नाम चढ़वा लिया था। जमीन अपने नाम से लिखवा लेने के बाद वह अपने घर चली गयी थी। जब इस बात की जानकारी रघुवीर को हुई तब वह गुस्से से लाल हो गया। उसका कहना था कि जमीन मेरे पापा का है उसे किसी को लेने नहीं दूंगा। बहन को जमीन लिखे जाने से गुस्साएं रघुवीर ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी।


बताया जाता है कि मृतका के तीन बेटे हैं। डॉ. राकेश पोद्दार, सुनील पोद्दार और रघुवीर पोद्दार में सुनील बाहर ही रहता है। मां अक्सर यह  कहती थी कि सारा जमीन वह बेटी को लिख देंगी। पांच साल पहले भी उसने एक जमीन 23 लाख में बेची थी जिसकी मालकिन बेटी ही हैं।


जमीन के पैसे के ब्याज से ही मां का सारा खर्च चलता था जिसका रघुवीर हमेशा विरोध किया करता था। इससे पहले भी उसने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर घायल किया था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।