ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / कौन है जामिया नगर में गोली चलाने वाला शख्स, सिर्फ 10 तस्वीरों में...

कौन है जामिया नगर में गोली चलाने वाला शख्स, सिर्फ 10 तस्वीरों में जानिए गोपाल की जिंदगी की कहानी

30-Jan-2020 06:44 PM

PATNA : राजधानी दिल्ली के जामिया नगर में गोली चलाने वाले शख्स के बारे में जानने के लिए हर कोई बेताब है. गूगल, फेसबुक और ट्विटर पर यह शख्स ट्रेंड कर रहा है. तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला शख्स नाबालिग बताया जा रहा है. लेकिन इसने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

news image


जामिया नगर में प्रदर्शनकारी को गोली  मारने वाले शख्स की पहचान Gopal के रूप में की गई है. जो ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोपी शख्स अपने Facebook Profile पर खुद को Rambhakt Gopal बता रखा है.
news image


गोली मारने वाला शख्स जामिया का स्टूडेंट नहीं है. फायरिंग से पहले वह कई बार जामिया से अपने Facebook Account पर Live भी हुआ था. वारदात से पहले उसने अपने एक पोस्ट में लिखा था, 'शाहीन बाग, खेल खत्म हो गया.' फिलहाल, नाबालिग युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
news image


नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में गुरुवार को दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक निकाले गए मार्च के दौरान गोपाल ने सरेआम Police के सामने फ़ायरिंग की थी. इस फायरिंग में एक छात्र घायल हो गया. घायल छात्र को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
news image


इस घटना में घायल छात्र की पहचान शादाब के रूप में की गई है. जो जामिया का स्टूडेंट बताया जा रहा है. Shadab जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का Student है.
news image


इस घटना के बाद शादाब की दोस्त आमना ने मीडिया से कहा, "हम लोग पुलिस से मदद मांग रहे थे लेकिन हमें कोई मदद नहीं मिली. यहां तक कि शादाब को बैरिकेड फांद कर होली फैमिली अस्पताल में जाना पड़ा. उसके बाएं हाथ में जख्म है. उसके हाथ में गोली लगी है".
news image


आरोपी गोपाल की कई तस्वीरें Twitter पर Viral हो रही हैं. जिसमें से एक तस्वीर में वह अपनी हाथ में राइफल लिए दिखाई दे रहा है.
news image


एक तस्वीर में गोपाल तलवार को चुमते हुए दिखाई दे रहा है.
news image


 तस्वीर भी गोपाल की ट्विटर वायरल हो रही है. जिसमें यह बजरंग दल (Bajrang Dal) के किसी बैठक में हिस्सा लेने की बात कह रहा है.
news image


कुछ तस्वीरें उसकी फेसबुक से ली गई हैं. जिसे अब Facebook Deactive कर दिया गया है. कुछ Facebook Post  में उसने कई भड़काऊ पोस्ट किये थे.
news image