ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

जाम में फंसे RJD विधायक बने ट्रैफिक पुलिसकर्मी, खुद सड़क पर उतरकर जाम हटवाया, बोले- SP ने एक घंटे में किसी को नहीं भेजा

25-Feb-2021 10:41 PM

PATNA : वैशाली के महुआ विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक डॉ मुकेश रोशन पीपा पुल पर लगे जाम में लगभग एक घंटा तक फंसे रहे. पीपा पुल पर लगभग एक किलोमीटर तक लंबा जाम लगा है, जिसके कारण विधायक को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. अंततः जब जाम नहीं हटा तो राजद विधायक खुद ही सड़क पर उतरकर जाम छुड़ाने लगे.


सड़क जाम की समस्या को लेकर आरजेडी विधायक डॉ मुकेश रोशन ने वैशाली के एसपी से भी फोन पर बातचीत की और उन्होंने उन पुलिसकर्मियों की शिकायत पुलिस कप्तान से की, जो पैसा लेकर ट्रक वालों को पीपा पुल से आने-जाने की अनुमति दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह इस कदर जाम से परेशान हुए कि उन्हें खुद सड़क पर उतरकर जाम को हटवाना पड़ा. 



विधायक ने कहा कि पीपा पुल पर ट्रकों का परिचालन लगातार होते रहता है. ये नियम के खिलाफ है लेकिन फिर भी पुलिसवाले पैसा लेकर ट्रक वालों को आने-जाने की अनुमति दे रहे हैं. ट्रकों के कारण ही पुल पर जाम लगा, जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी हुई. विधायक ने ये भी कहा कि उन्होंने वैशाली एसपी को एक घंटा पहले फोन किया लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी जाम को हटाने नहीं आया, जिसके कारन उन्हें स्वयं गाड़ी से उतरकर को हटाना पड़ा.