ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

जालिम मुखिया की 'कोरोना साजिश' को नाकाम करेगी तीसरी आंख, DM के निर्देश पर भारत-नेपाल बार्डर पर लग रहा CCTV

12-Apr-2020 11:56 AM

By Awnish

MOTIHARI : मोतिहारी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कोरोना संदिग्धों की नेपाल के रास्ते प्रवेश की खबर के बाद जिला प्रशासन ने बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी स्थानों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। वहीं जिला प्रशासन और बार्डर इलाके को सीसीटीवी से लैस कर रहा है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश के बाद  सभी जगहों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। अब नेपाल में बैठे कोरोना पर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे जालिम मुखिया की खैर नहीं । तीसरी आंख की नजर से वो बच नहीं पाएगा।


डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने जिले के सिकरहना और रक्सौल अनुमंडल में कुण्डवाचैनपुर,झरोखर और जितना थाना क्षेत्र के सीमाई इलाकों के 14 सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। वहीं बार्डर पर एसएसबी घुसपैठ के तमाम कोशिशों को नाकाम करने में जुटी है। एसएसबी ने ही सुरक्षा के मद्देनजर डीएम से बार्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की थी। जिसके बाद 14 जगहों पर सीसीटीवी लगाने का काम शुरू हो गया है।


बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देश नेपाल में बैठा अपराधी जालिम मुखिया बिहार में कोरोना फैलाने की साजिश रच रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को वह भारत में चोरी-छुपे प्रवेश कराने की फिराक में है। एसएसबी ने बेतिया प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए अलर्ट किया था। इस खुलासे के बाद बिहार सरकार भी हरकत में आयी और भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जालिम मुखिया नेपाल के परसा जिले के सेरवा थानाक्षेत्र स्थित जगरनाथ पुर गांव का रहनेवाला है। हथियार और नकली भारतीय नोटों की तस्करी में वह शामिल रहा है। इन मामलों में उसके खिलाफ चार्जशीट भी हो चुका है।