ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / ‘जल्द ही आतंकवाद से मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर’ J&K के डिप्टी गवर्नर मनोज सिन्हा...

‘जल्द ही आतंकवाद से मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर’ J&K के डिप्टी गवर्नर मनोज सिन्हा का बड़ा दावा

23-Sep-2023 04:54 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जल्द ही जम्मू कश्मीर पूरी तरह से आतंकवाद मुक्त हो जाएगा। बेगूसराय में आयोजित दिनकर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि दिनकर ने जम्मू कश्मीर को भारत की संस्कृति को अगुवा कहा था। जम्मू कश्मीर अपने वैभव को प्राप्त कर रहा है। अन्य राज्यों के तरह जम्मू कश्मीर का विकास हो रहा है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर भी देश के अन्य विकसित राज्यों की तरह बनने की तेजी से कोशिश कर रहा है। वर्षों से अपनी जड़े जमाए बैठे आतंकवाद को उखाड़ फेंकने में काफी हद तक सफलता मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही जम्मू कश्मीर आतंकवाद से पूरी तरह से मुक्त होकर रहेगा, तभी राष्ट्र कवि दिनकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


उन्होंने कहा कि अपने जीवन काल में रामधारी सिंह दिनकर नारी सशक्तिकरण को लेकर हमेशा प्रयत्नशील रहे थे। उन्होंने देश की संसद में भी एक बार कहा था कि भारत में वैदिक काल के बाद जो सभ्यता विकसित हुई उसमें नारियों के साथ कभी न्याय नहीं हुआ लेकिन गर्व की बात है कि भारत की संसद ने देश की नारियों के सम्मान के लिए जो विधेयक पास किया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिनकर को श्रद्धांजलि है।