ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / CM नीतीश के जल जीवन हरियाली मिशन का समस्तीपुर में विरोध, भूमिहीनों को...

CM नीतीश के जल जीवन हरियाली मिशन का समस्तीपुर में विरोध, भूमिहीनों को उजाड़ने के खिलाफ हल्ला बोल

12-Dec-2019 02:16 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली यात्रा कर रहे हैं और इसके लिए सभी सरकारी तालाबों को अतिक्रमणमुक्त कर वहां सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. 

तो वहीं इन तालाबों पर सरकार द्वारा पहले से बसाए गए भूमिहीनों को उजाड़ दिया जा रहा है. जिससे काफी संख्या में बेघर हुए लोग गुस्से में हैं. समस्तीपुर में भी नीतीश कुमार के आगमन से पहले सभी तालाबों पर जमीन का पर्चा देकर और इंदिरा आवास योजना के तहत बसाए गए भूमिहीनों को भी वहां से हटा दिया गया. जिसके बाद सब इसका जमकर विरोध कर रहे हैं. 

हालांकि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें यह बताया गया है कि दूसरी जगह सरकारी जमीन पर जल्द ही बसाया जाएगा. लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में आक्रोश है. आज सीएम समस्तीपुर आगमन की खबर मिलते ही भाकपा माले के बैनर तले विरोध जताने पहुंचे. जिन्हें प्रशासने ने गिरफ्तार कर लिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस योजना को लेकर पूरे प्रदेश में सरकारी राशि की लूट हो रही है. गरीबों को अतिक्रमणकारी घोषित कर उन्हें बेघर किया जा रहा है.