मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Jun-2024 03:07 PM
By First Bihar
NALANDA: बड़ी पहाड़ी शराब कांड के एक आरोपी की बिहारशरीफ मंडल कारा में संदिग्ध परिस्थिति में रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी स्व. देव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा के रूप में हुई है जो पिछले 30 महीनों से जेल में बंद था।
जेल सूत्रों की माने तो मंडल कारा के बाथरूम में बंदी ने फांसी लगा लिया था। हालांकि जेल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। मंडल कारा में तैनात जवानों ने बताया कि जितेंद्र कुमार उर्फ बोकरा अचानक मंडल कारा में बेहोश होकर गिर गया था। जिसके बाद एम्बुलेंस से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बंदी की मौत किस कारण से हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा जिससे घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। शव को को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और मामले की जांच की मांग की। परिजनों के हंगामे को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटी है। इस मामले में वरीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।